The Voice of Bareilly since 2010

जोधपुर-मऊ के बीच चलेगी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन, 9 फेरों का होगा संचालन

जोधपुर-मऊ के बीच चलेगी

बरेली@bareillylive:गोरखपुर। आगामी पर्वों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने 04823/04824 जोधपुर-मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 9 फेरों के लिए संचालित होगी।

जोधपुर से 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर-मऊ साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन शाम 5 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे मऊ पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04824 मऊ-जोधपुर साप्ताहिक त्योहार विशेष 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को मऊ से सुबह 4 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

जोधपुर से मऊ जाने वाली ट्रेन पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कूचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, बाँदीकुई, मण्डावर महुआ रोड, खेड़ली, नदबई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद स्टेशनों से होकर चलेगी।

वापसी में भी ट्रेन इन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर निर्धारित समय के अनुसार रुकेगी।

20 कोच लगाए जाएंगे

यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, शयनयान श्रेणी के 8, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआर/डी के 2 कोच शामिल हैं।

रेल प्रशासन के अनुसार त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह विशेष ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!