The Voice of Bareilly since 2010

श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा, मशीनों और औजारों का हुआ पूजन

श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा

बरेली@bareillylive:बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के इंजीनियरिंग और मेडिकल संस्थानों में बुधवार को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थानों की कार्यशालाओं को फूलों से सजाया गया और मशीनों व औजारों का विधि-विधान से पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पूजा में भाग लेकर एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं।

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की कार्यशाला में सुबह नौ बजे चेयरमैन देव मूर्ति ने विश्वकर्मा पूजा का शुभारंभ किया। भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद संस्थान के पुजारी ने हवन और पूजन कराया। मैकेनिकल विभाग के छात्र-छात्राओं और मेडिकल संस्थान के विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर एसआरएमएस इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूशन के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन एकेडमिक्स डॉ. शैलेश सक्सेना, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. अनुज कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. ऋतु सिंह, डायरेक्टर फार्मेसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. सौरभ गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर ई. विवेक यादव समेत विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षक और प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

वहीं, श्रीराम मूर्ति स्मारक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में डायरेक्टर आदित्य मूर्ति ने पूजा-अर्चना के साथ हवन किया। उन्होंने संस्थान में उपयोग होने वाली मशीनों और उपकरणों का पूजन किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएस बुटोला, पैरामेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. जसप्रीत कौर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरपी सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा, डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सीएम चतुर्वेदी, जीएम एडमिनिस्ट्रेशन कर्नल (सेवानिवृत्त) डॉ. राजा माजी सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!