The Voice of Bareilly since 2010

25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन

ऑफ रोड बसों को जल्द सड़क पर उतारने और अवैध ई-रिक्शा-ऑटो पर रोक लगाने को कहा

बरेली@bareillylive:बरेली। मंडलायुक्त शंभू कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की 11वीं बोर्ड बैठक हुई। आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में शहर की ई-बस सेवा को बेहतर बनाने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुचारु करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने ऑपरेटर को ऑफ रोड बसों को जल्द से जल्द ऑन रोड कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में संचालित सभी 25 ई-बसों का शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि बसों के संचालन में किसी तरह की अनावश्यक बाधा नहीं होनी चाहिए।

बैठक में ई-बसों के लोड फैक्टर की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने लोड फैक्टर में सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर सीमा में संचालित अवैध ई-रिक्शा और ऑटो पर प्रतिबंध लगाने के लिए भी अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (सिटी) अविनाश त्रिपाठी, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मो. अजीम और कंपनी सचिव दिलीप दीक्षित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!