बरेली@BareillyLive: बाबूराम धर्मशाला, शिवाजी मार्ग पर सप्ताह भर से चल रहे श्री गणेश महोत्सव में शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। कृष्ण-सुदामा आर्ट ग्रुप द्वारा सायं 9 बजे प्रस्तुत विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज का मुख्य कार्यक्रम
शुक्रवार की शाम बाबूराम धर्मशाला प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश की भक्ति, भारतीय संस्कृति और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरा वातावरण मंगलमय हो गया और हर तरफ गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे।
आज धर्मशाला प्रांगण में भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया।
महोत्सव का उद्देश्य और प्रभाव:
कमेटी के सदस्य गगन मेहरोत्रा एवं पवन बाजपेई ने बताया कि बरेली में श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और हर घर में गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल गणेशमय हो गया है। इसके लिए महोत्सव के संस्थापक श्री अनिल पाटील जी की पहल और समर्पण इस आयोजन को विशेष पहचान दे रहा है।
महाराष्ट्र से आकर गणेश महोत्सव की परंपरा एवं भक्ति-संस्कृति को बरेली की धरती पर जीवंत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उनके प्रयासों से यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम न रहकर सनातन धर्म के एवं अपने इष्ट देवता के प्रति आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता का उत्सव बनता दिखाई दे रहा है।
बरेली में जगह-जगह पंडाल सजाकर बरेली वासी श्री गणेश महोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से कर रहे हैं। लाखों घरों में भगवान गणेश जी की आराधना हो रही है, जिससे प्रतीत होता है कि बरेली का युवा इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है और पूरे सप्ताह पूजा-पाठ में मग्न होकर अपनी परंपराओं को विकसित कर रहा है। युवा वर्ग द्वारा अपनी धार्मिक संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने का उत्सव मनाकर सभी के दिलों में आस्था निर्माण करने का काम किया जा रहा है। अनिल पाटिल जी ने महाराष्ट्र के इस त्यौहार को बरेली के घर-घर तक पहुंचाया है।
संस्थापक का संदेश:
श्री गणेश महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने कहा, “मैं एक सेवक हूं। श्री गणेश जी की कृपा से मुझे सेवा करने का मौका मिल गया। मुझे अपनी सनातन धर्म की धार्मिक परंपराओं को घर-घरों तक पहुंचाने का मौका मिला। मैं अपने आराध्य देवता गणपति बप्पा की कृपा से और उनकी दैविक शक्ति से, उनके आशीर्वाद से यह सब कर रहा हूं और यह सब करने का मुझे मौका मिल रहा है। मैं आगे भी गणपति जी की कृपा से इस उत्सव को हर घर तक पहुंचाने का काम करूंगा।”
आगामी कार्यक्रम:
संगठन के महामंत्री अविनाश पाटील ने बताया कि 19 तारीख शनिवार को शाम 7:00 बजे से बाबूराम धर्मशाला श्री गणेश जी के पंडाल में इंडियन डांस एकेडमी के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं सामाजिक-व्यापारिक बंधुओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
सारजेराव पाटील ने बताया कि 20 तारीख को श्री सिद्धि विनायक गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा का भव्य शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया जाएगा और साप्ताहिक चल रहे महोत्सव का समापन होगा। शोभायात्रा में दही हांडी उत्सव मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।
उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
संस्था के सदस्य नाना साहब गाडे ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुशील बंसल, महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश अग्रवाल, महामंत्री राहुल रस्तोगी, उपाध्यक्ष राजेश रस्तोगी, बबलू पटवा, राजीव अग्रवाल, भूपेश अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, अमित रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, संजय रस्तोगी, दयाशंकर वर्मा, विनोद वर्मा, बालाजी ज्वेलर्स के स्वामी उमेश वर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रमोद मराठा, दशरथ मराठा, विजय मराठा, सौरभ मराठा, संजय मराठा, दत्ता मराठा आदि लोग उपस्थित रहे।
इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष सुशील बंसल जी व अन्य सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मिलकर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का पूजन किया, भगवान गणेश जी का आशीर्वाद लिया और सभी व्यापारियों के लिए मंगल कामना की।






Leave a Reply