The Voice of Bareilly since 2010

संतोष गंगवार ने कहा-भाजपा और मोदी सरकार का संकल्प है राष्ट्र निर्माण

bjp candidate

बरेली। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण का सिपाही है। हमारे लिए यह चुनाव सिर्फ सत्ता की प्राप्ति का साधन भर नहीं है। कुछ लोगों के लिए, कुछ नेताओं के लिए चुनाव जीतना सत्ता सुख पाने का स्वार्थ है। भाजपा और मोदी सरकार के लिए चुनाव जीतकर राष्ट्र निर्माण की ऊंचाईयों को छूना ही लक्ष्य है। यह बात भाजपा प्रत्याशी संतोष गंगवार ने अपने जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान बुधवार को कही।

श्री गंगवार ने कहा कि बहुत सी पार्टियां और उनके नेता चुनाव मैदान में हैं। मगर सभी का लक्ष्य अपना निजी स्वार्थ है जबकि मोदी सरकार को बनाने का लक्ष्य लेकर मेहनत में जुटे भाजपा कार्यकर्ता जानते हैं कि वो राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं। उन्होंने जनता से किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार में ना आने की अपील की।

इन क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क

श्री गंगवार ने अपना जनसम्पर्क सुबह सात बजे सुभाषनगर वीर भट्टी में बैठक से शुरू किया। इसके बाद तिलक कालोनी, हाथी खाने के पास नेकपुर, बिहारीपुर सोनू चौधरी के निवास, प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास के सामने कालीबाड़ी में बैठकों में भाग लिया और ताबड़तोड़ जनसम्पर्क किया। यहां से गंगापुर में रूप किशोर लोधी के निवास पर बैठक में भाग लेकर वह भोजीपुरा क्षेत्र में सम्पर्क के लिए निकल गये।

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मविजय गंगवार के अनुसार भोजीपुरा के सेमीखेड़क्ष, कठर्रा, गुनाह हट्टू, कमालपुर, रहपुरा घनश्याम, इटौआ, शरीफनगर, रियूली-रियोला, गनुनगला, नगरिया खुर्द में जनसम्पर्क कर ग्रामीणों से वोट की अपील की। यहां सभी जगह संतोष गंगवार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी जगह से कुछ लोग उनके काफिले के साथ होते गये और काफिला बड़ा होता गया।

दोपहर बाद यह काफिला मोहद्दीनपुर, ब्यौधा, मनुनागर, रम्पुरा-पिपोली, जसनपुर, गहलुईया और सिसौना गांव में जनसम्पर्क किया। इन सभी गांवों में लोगों ने अपने सांसद को विजयश्री का आशीर्वाद दिया और एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का वादा किया।

श्री गंगवार की पत्नी सौभाग्य गंगवार, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा इन्दु सेठी, के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने शहर में जनसम्पर्क किया। उनके साथ मुख्य रूप से रेखा श्रीवास्तव, मीनाक्षी गंगवार ,प्रतिभा जौहरी, माया सक्सेना, गीता छाबड़ा, मीना अरोड़ा, शीतल, मालती, सुमन सरपाल समेत अनेक महिलाएं साथ रहीं।

उधर श्री गंगवार के साथ विधायक भोजीपुरा बहोरन लाल मौर्य, विधायक बहेड़ी छत्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, बुद्धसेन मौर्य, महिपाल सिंह, सोमपाल शर्मा, सूरज पल शर्मा, भुवनेश गंगवार समेत बड़ी संख्या में लोग रहे।

error: Content is protected !!