The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में शिवकथा अमृत के प्रचार को निकली बाइक रैली, कल 4 अक्टूबर को कलश यात्रा

bareillylive@बरेली में शिवकथा अमृत के प्रचार को निकली बाइक रैली

Bareillylive : युवा परिवार सेवा समिति, शाखा बरेली की ओर से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली भव्य श्री शिवकथा अमृत के प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को शहर में बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को कथा में परिवार सहित पहुंचने का आमंत्रण दिया गया।

श्री शिवकथा अमृत का आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के निकट होगा। कथा में संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक सर्वश्री आशुतोष महाराज के शिष्य कथावाचक स्वामी डॉ. सर्वेश्वरानंद श्री शिवकथा अमृत का वाचन एवं गूढ़ विवेचन करेंगे।

भोलेनाथ की नाथनगरी बरेली में आयोजित होने जा रही कथा को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बाइक रैली में शामिल युवाओं ने हाथों में झंडे और बैनर लेकर ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘आशुतोष महाराज जी की जय’ के उद्घोष किए। ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ रैली ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को कथा की जानकारी दी और आयोजन में सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

रैली गांधीनगर, शास्त्रीनगर, टेलीफोन कॉलोनी, कर्मचारीनगर, अवधधाम, गोटिया और नर्सरी रोड से होते हुए कथा पंडाल पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान दिल्ली से आए युवा भाइयों ने भी युवा परिवार सेवा समिति के सदस्यों के साथ सक्रिय भागीदारी की।
बाइक रैली में नितिन शर्मा, अमर प्रकाश शर्मा, विवेक मिश्रा, प्रदीप वर्मा, अजय वर्मा, नितिन मिश्रा, शिव किशोर, वरुण प्रताप सिंह, दिनेश गंगवार, सुमित, देवेश कुमार, अरविंद, मनोज और अनिल कुमार शर्मा सहित अनेक युवा शामिल रहे।

आयोजकों ने बताया कि कथा से पूर्व 4 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कथास्थल रामलीला ग्राउंड, हार्टमैन कॉलेज के पास से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!