बरेली@bareillylive:बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर ने सोमवार को बरेली कमिश्नरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान सपा के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन से पहले हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद वह पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ नामांकन के लिए बरेली कमिश्नरी पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। नामांकन के दौरान सपा जिला अध्यक्ष सुभलेश यादव, शाहजहांपुर के जिला अध्यक्ष तनवीर खान, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम, महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान सपा समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर अपना समर्थन जताया। नामांकन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने एमएलसी चुनाव को लेकर संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संदेश भी दिया।





Leave a Reply