The Voice of Bareilly since 2010

पर्वतीय समाज की रामलीला का भूमि पूजन, 14 अक्टूबर से होगा मंचन

bareillylive@पर्वतीय समाज की रामलीला का भूमि पूजन 14 अक्टूबर से होगा मंचन

कुर्मांचल नगर में 21 अक्टूबर तक सजेगा रामलीला का मंच, 20 अक्टूबर को लगेगा दशहरा मेला

बरेली@bareillylive:बरेली। कुर्मांचल नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर परिसर के रामलीला स्थल पर पर्वतीय समाज की रामलीला के आयोजन का विधिवत शुभारंभ भूमि पूजन और हवन के साथ हुआ। आचार्य हरीश चन्द्र डालाकोटी की अध्यक्षता में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर रामलीला के सफल आयोजन की कामना की।

कार्यक्रम के जजमान देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि भूमि पूजन और हवन के साथ रामलीला की तैयारियों को धार्मिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोग पूरी तन्मयता से जुटे हैं।

पर्वतीय समाज के महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रामलीला का मंचन 14 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात आठ बजे से किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से दशहरा मेले का आयोजन होगा। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला का आनंद लेने और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

भूमि पूजन एवं हवन कार्यक्रम में कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद मदन सिंह बिष्ट, पूरन दानू, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, जगदीश बिष्ट, गोधन सिंह, चंद्र प्रकाश जोशी, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन शेर सिंह, दीवानी चंद, पूरन जोशी, जीत सिंह बोरा, पुष्कर सिंह बोरा, दीपक जोशी, सुंदर सिंह मेहरा, गोपाल सिंह राणा, विनोद पांडेय, पवन भट्ट, संजय नेगी, कुणाल दियोलिया, बालम सिंह मेहरा, जीवन डालाकोटी, विजय पांडे, प्रकाश जोशी, विनोद तिवारी, सोमा परिहार, चंद्रा दियोलिया, बरखा तिवारी, नंदनी अधिकारी और भावना राणा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हवन में आहुतियां देकर प्रभु श्रीराम की रामलीला की सफलता और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!