The Voice of Bareilly since 2010

सपा कार्यालय पर मनी महाराजा अग्रसेन व लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंती

bareillylive@सपा कार्यालय पर मनी महाराजा अग्रसेन व लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंती

Bareillylive : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा कार्यालय पर महाराजा अग्रसेन तथा लोकनायक जयप्रकाश नारायन की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने की। इस अवसर पर दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में समानता, भाईचारा, सहयोग और सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश दिया। वहीं लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र की रक्षा और जनहित के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। समाजवादी पार्टी इन्हीं समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन सामाजिक एकता, परस्पर सहयोग और जनकल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है तथा महिलाओं, गरीबों और वंचित वर्गों को समान अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। सुप्रिया ऐरन ने कहा कि समाजवादी विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और जनहित की प्रतिबद्ध समर्थक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान और अधिकार मिलना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।

शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं सपा नेता राजेश अग्रवाल ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र की रक्षा और व्यवस्था में बदलाव के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष देश के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को सेवा, सहयोग और समृद्धि का मार्ग दिखाया। राजेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से समाज के विभिन्न वर्गों को परेशानी और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही है।

कार्यक्रम का संचालन सपा महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गण रविन्द्र यादव, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, नूतन शर्मा, सुरेन्द्र सोनकर, राम प्रकाश यादव, जितेंद्र मुंडे, अनुज गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मोहित सक्सेना, कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, सचिव गण प्रवीण गोयल, नाजिम कुरैशी, दीपक वाल्मीकि, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, रेहान अंसारी, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, अजय सिंघल, अधिवक्ता अभिनव सिंघल, अनिल गुप्ता, रजनी गुप्ता, रविन्द्र टंडन, मनीषा सक्सेना, अधिवक्ता मनोहर गुप्ता, शुभम गुप्ता, अंकित गोयल, विनीत सिंघल, राज किशन गुप्ता, अनमोल गुप्ता, रुपाली गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोहर अग्रवाल, इंदिरा टंडन, रवि टंडन, विवेक, मनोज गुप्ता, प्रवीण जायसवाल तथा डॉ. चाँद संजय विसरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!