The Voice of Bareilly since 2010

शिव कथा में गूंजी माँ भगवती की महिमा, नवरात्रि महोत्सव के साथ हुआ समापन

bareillylive@शिव कथा में गूंजी माँ भगवती की महिमा, नवरात्रि महोत्सव के साथ हुआ समापन

Bareillylive : दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नाथ नगरी बरेली में आयोजित सात दिवसीय भगवान शिव कथामृत के अंतिम दिवस पर नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कथा परिसर “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा और माँ भगवती के वंदन के साथ शिव कथा को विराम दिया गया। कथा 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई।

आज अंतिम दिवस पर दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज के शिष्य कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने उपस्थित शिवभक्तों को श्री गणेश उत्पत्ति एवं महिषासुरमर्दन की कथा सुनाई। उन्होंने देवी चरित्र की व्याख्या करते हुए बताया कि माता महिषासुरमर्दिनी का प्राकट्य तब हुआ, जब समस्त देवगणों ने अपनी शक्तियों का ऐक्य किया। संगठित प्रयासों से ही वह शक्तिपुंज एकत्रित हुआ, जिससे महिषासुर जैसे दुर्दांत दैत्य का अंत हुआ।

कथाव्यास ने कहा कि आज भी समाज से आतंक, भेदभाव, द्वेष, घृणा और नफरत के महिषासुर का अंत करने के लिए उसी संगठन की आवश्यकता है, जहाँ सबके मन एक हों और मत एक हो। उन्होंने “संगच्छध्वं संवदध्वं” के संदेश पर बल देते हुए कहा कि यह एकता ब्रह्मज्ञान से ही संभव है। उन्होंने शिव परिवार की झाँकी का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ विपरीत प्रकृति के जीव भी सामंजस्य और प्रेम का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति ब्रह्मज्ञान द्वारा अपने भीतर शिव का साक्षात्कार करता है, तो वह मन-बुद्धि के भेदों से ऊपर उठकर समाज-निर्माण में सशक्त भूमिका निभाता है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जन-जन में ऐक्य, शांति, प्रेम और सद्भावना जैसे दैवीय गुणों का संचार कर रहे हैं। संस्थान ने समाज के हर वर्ग को इस ब्रह्मज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सुबह के सत्र में योगाचार्य अमर प्रकाश शर्मा तथा सीमा वर्मा ने योग के महत्व पर जानकारी दी।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली के कोऑर्डिनेटर शाकिब, डॉ. रजत, डॉ. हर्ष और डॉ. गौरी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। कथा के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पिछले दिनों भी हुआ था।

कथा में निशांत चौहान, मंजू मिश्रा, लखन सिंह गंगवार, मुदित मिश्रा, खेम पाल साहू, राजेश मिश्रा, धर्म प्रकाश, शेर सिंह गंगवार, निकिता शुक्ला, सुमित गंगवार, भूप सिंह, सुधीर शर्मा, कृष्ण वीर गंगवार, हरकेश सिंह, नितिन शर्मा, अंकुश गुप्ता, राधेश्याम साहू, अनिल शर्मा तथा मीडिया प्रभारी हरीश भट्ट और विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।

तेजस्वी भारत समाज सेवी संस्था, नाथनगर बरेली की ओर से अलका गुप्ता, अशोक सिंगल, नीलम मिश्रा, अरविंद गोयल, रतन शर्मा, ममता शर्मा, नीरज शर्मा, प्रदीप वर्मा, नितिन मिश्रा, अजय कुमार, दीपक, दिवेश यादव, अनिल सागर, मनोज कुमार एवं अरविंद कुमार ने स्वामी जी का स्वागत व अभिनंदन किया।

युवा परिवार सेवा समिति के सदस्यों ने भी कथाव्यास का अभिनंदन किया। शिव कथा का उद्देश्य शिव के आध्यात्मिक स्वरूप का बोध कराना और युवाओं को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करना भी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!