The Voice of Bareilly since 2010

Maha Shivratri 2020: महाशिवरात्रि 21 फरवरी को , इन उपायों से पूरी होगी हर इच्छा

अध्यात्म डेस्क. BareillyLive. देवादिदेव महादेव और माता पार्वती के विवाह का शुभ पर्व महाशिवरात्रि कल यानि 21 फरवरी को देश भर में मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का यह महापर्व फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए अपने आराध्य देव भगवान शिव की उपासना का यह सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण दिन होता है। सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विवाह संपन्न हुआ था।

महाशिवरात्रि 2020 का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt)

वैसे तो हर माह त्रयोदशी को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि विशेष होती है। इस दिन महाशिवरात्रि मनाई जाती है। महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में शिव आराधना करने से सभी तरह की मनोकानाएं जरूर पूरी होती है। इसलिए शिव आराधना पर शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त शुक्रवार, 21 फरवरी को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शनिवार, 22 जनवरी के शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगा।

महाशिवरात्रि के दिन शुभ काल में ही शिव और पार्वती की पूजा का विधान है। इस दिन रात्रि में चार बार शिव पूजन का विधान है।

महाशिवरात्रि की रात को सिद्धि की रात भी कहते हैं। इस रात्रि सिद्ध पुरुष सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

महाशिवरात्रि पर शिवजी को उनकी प्रिय वस्तुए अर्पित करना चाहिए। इसमें मुख्य रूप से बिल्वपत्र, दूध, दही, गंगाजल और शहद से अभिषेक करना शुभ होता है।

महादेव की कृपा पाने के उपाय

  • अगर आप भगवान शिव को शीघ्र प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके लिंग स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। इस प्रकार भगवान शिव की पूजा करने से वे भक्त के सभी कष्ट हर उसे मनचाहा फल प्रदान करते हैं।
  • महादेव के जलाभिषेक के दौरान शिवलिंग को अपने हाथो से अच्छी तरह स्पर्श करें।
  • वाहन सुख पाने के लिए रोजाना शिवलिंग पर चमेली का फूल अर्पित करें।
  • शिव मंदिर में रोजाना संध्याकाल में एक दीपक प्रज्जवलित करें।
  • बेलपत्र पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
  • केसर मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करने से विवाह तथा वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
  • कुंडली के शनि दोष है तो शिवलिंग पर काले तिल मिलाकर जल चढ़ाएं।
  • शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाने से घर और संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

महाशिवरात्रि पर खत्म होंगी सारी परेशानियां

महाशिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन की रात है। साथ ही इस रात में आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। शास्त्रों में इस दिन ज्योतिष उपाय करने से जीवन में सभी प्रकार के तनाव खत्म होते हैं और सकारात्मक प्रमाण दिखने लगते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य डॉ. नरेश मिश्रा के अनुसार महाशिवरात्रि पर किये जाने वाले कुछ ऐसे उपाय हैं जिनसे गरीब व्यक्ति भी अमीर बन जाता है।

error: Content is protected !!