The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly : लोन के नाम पर महिलाओं से ठगी, पुलिस से कार्रवाई की मांग

BareillyLive. भमोरा। ग्राम आलमपुर निवासी श्यामा देवी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया लगभग तीन माह पूर्व राजन कुमार उर्फ राज गुप्ता पुत्र धर्मपाल वाल्मीक निवासी लखीमपुर खीरी के साथ कालीचरन और संजय सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी कैंट गांव आये थे। इन लोगों ने महिलाओं को रोजगार योजना बतायी। कहा कि यह योजना सरकार के द्वारा चलाई जा रही है।

बताया कि इसके तहत एक लाख लोन लेने पर 90 हजार रूपये जमा करने पडें़गे। इसमें लगभग 200 महिलाएं जोड़ी जायेंगी। प्रति महिला 3 हजार रूपये फाइल चार्ज लगेगा। इस पर श्यामा देवी ने गांव की 60-70 महिलाओं के साथ आसपास की 200 महिलाओं को जोड़ा, जिनके पैसा लेकर तीनो फरार हो गये। फोन करने पर आजकल करते रहे। महिलाओं ने थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

BareillyLive. भमोरा। ग्राम दलीपुर निवासी रूपराम की पांच वर्षीय पुत्री कमलेश शनिवार दोपहर एक बजे साथी बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रही थी। खेलत-खेलते वह तालाब में गिर पड़ी, जिससे उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने गांव में ही मजदूरी कर रहे पिता रूपराम को सूचना भेजी। वह तत्काल पहुंचा और उसके साथ ग्रामीणों ने बच्ची को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय बच्ची की मां घास काटने गयी हुई थी। मां राजेश्वरी का रो-रोकर बुरा हाल था। रूपराम ने बताया 6 बच्चों में कमलेश सबसे छोटी थी। सभी की लाड़ली थी।

error: Content is protected !!