सीएम डैशबोर्ड में प्रदेश में नंबर-1 हुआ बरेली, विकास और राजस्व दोनों में मारी बाजी

@bareillylive : जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व में बरेली ने इस दिवाली प्रदेश भर में अपनी चमक बिखेर दी है। माननीय मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी अक्टूबर 2026 माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जनपद बरेली ने प्रदेश में *प्रथम स्थान* प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में विकास कार्यों के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा के लिए बनाए गए सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर हर माह सभी जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है।

इस बार बरेली ने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन मोर्चों पर बाजी मारी है।*बरेली की हैट्रिक:*- *विकास कार्यक्रमों में – प्रदेश में पहला स्थान*- *राजस्व कार्यक्रमों में – प्रदेश में पहला स्थान*- *विकास + राजस्व की संयुक्त ओवरऑल रैंकिंग में – प्रदेश में प्रथम स्थान*

जिलाधिकारी अविनाश सिंह स्वयं हर सप्ताह विकास और राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा करते हैं। विभागवार लक्ष्य तय करना, लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराना और फील्ड में जाकर हकीकत परखना, यही उनकी कार्यशैली है, जिसका नतीजा आज पूरे प्रदेश के सामने है। जिलाधिकारी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय जनपद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और टीम बरेली को दिया है। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग सिर्फ एक नंबर नहीं है, बल्कि जनता तक योजनाओं का लाभ सही समय पर पहुंचाने का प्रमाण है। उन्होंने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब इस पहले स्थान को बरकरार रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!