कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पंत पार्क के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

bareillylive@कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पंत पार्क के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत पार्क में कराए गए सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य

@bareillylive:बरेली। संविधान दिवस के अवसर पर कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय के सामने स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। ये कार्य उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत कराए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर में डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के अंतर्गत 3,955 पार्कों के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का भव्य शुभारंभ किया है। इसी क्रम में बरेली के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में भी विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कराए गए हैं।

इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी योजना भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों, आदर्शों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, समान अवसर और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पार्कों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि नागरिकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा। पार्कों का यह कायाकल्प जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में अरविंद गंगवार, राजबहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी, अमरीश कठेरिया, हर्षित गुप्ता, अमर सिंह राठौड़, मनजीत सिंह मोनी, प्रदीप पांडे, राहुल गौतम, राघव गुप्ता, राहुल सिंह, रामशरण, नंदकिशोर गुप्ता, अमित पांडे और अशोक गंगवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!