संगीत प्रतियोगिता में यथार्थ और योगित मौर्य का शानदार प्रदर्शन

bareillylive@संगीत प्रतियोगिता में यथार्थ और योगित मौर्य का शानदार प्रदर्शन

@bareillylive: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में बरेली के राणा म्यूजिक अकादमी के प्रतिभावान बाल कलाकारों यथार्थ मौर्य और योगित मौर्य ने अपनी उत्कृष्ट गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि ने अकादमी के साथ-साथ बरेली शहर का भी गौरव बढ़ाया है। अकादमी नियमित रूप से शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन कर युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है।

दिनांक 26 नवंबर 2026 को आयोजित शास्त्रीय संगीत की राग गायन प्रतियोगिता में यथार्थ मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि योगित मौर्य ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अगले दिन, 27 नवंबर 2026 को आयोजित सुगम संगीत की भजन प्रतियोगिता में योगित मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और यथार्थ मौर्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार लगातार दो दिनों में दोनों भाइयों ने प्रथम और द्वितीय स्थान पर कब्जा कर अपनी संगीत साधना, मेहनत और निरंतर अभ्यास का उत्कृष्ट परिचय दिया।

दोनों कलाकारों ने अपनी सफलता का श्रेय भगवत् कृपा, अपने संगीत गुरु दीपक राणा के आशीर्वाद, माता-पिता के सहयोग तथा निरंतर संगीत अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग उनकी संगीत यात्रा की प्रेरणा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संगीत प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के प्रति नई पीढ़ी में रुचि और संस्कार विकसित करने के प्रयासों की सराहना की गई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में आयोजक संस्था की व्यवस्था, प्रतिभागियों को दिया गया मंच तथा संगीत के प्रति समर्पित भावना सराहनीय रही। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की गायन शैली, सुर, ताल, लय, प्रस्तुति और संगीत की बारीकियों का सूक्ष्मता से मूल्यांकन किया। निर्णायकों की निष्पक्षता एवं विशेषज्ञता ने प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया।
राणा म्यूजिक अकादमी के इन दोनों बाल कलाकारों की उपलब्धि पर अकादमी के गुरुजनों, परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि यथार्थ मौर्य और योगित मौर्य राणा म्यूजिक अकादमी के विद्यार्थी हैं तथा संगीत गुरु दीपक राणा के दिशा-निर्देशन में संगीत के क्षेत्र में निरंतर प्रशिक्षण और अभ्यास कर रहे हैं। दोनों की यह उपलब्धि संगीत के क्षेत्र में उनकी साधना का महत्वपूर्ण प्रमाण मानी जा रही है।[

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!