The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly News- लॉकडाउन में हत्या : भुता में अवैध संबंधों के शक में पत्नी को गोली मारी

जगपाल को शक था कि उसकी पत्नी के गैर मर्द से संबंध हैं। इसको लेकर उसकी अक्सर मिथिलेश से कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ।

बरेली। भुता थाना क्षेत्र के कंजा चकरपुर में अवैध संबंधों को लेकर नाराज डेरी संचालक ने पत्नी की कनपटी में गोली मार दी। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना में महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कंजा चकरपुर के रहने वाले जगपाल सिंह यादव की शादी 15 साल पहले मिथिलेश के साथ हुई थी। जगपाल दूध बेचने का कारोबार करता है। दंपती के 6 बच्चे हैं। जगपाल को शक था कि उसकी पत्नी के गैर मर्द से संबंध हैं। इसको लेकर उसकी अक्सर मिथिलेश से कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। अधी रात को जब घर के सारे लोग गहरी नींद में थे, जगपाल ने तमंचे से मिथिलेश के सिर में दाहिनी ओर कनपटी पर गोली मार दी।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। भुता एसओ रवीद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जगपाल को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा गया। मिथिलेश के मायके वालों की ओर से थाना भुता में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 
error: Content is protected !!