The Voice of Bareilly since 2010

सरोकार : लॉकडाउन में दर्द समझ बने हमदर्द, फोटो खिंचाया पर नहीं दिखाया चेहरा

लॉकडाउन , coronavirus, BareillyLive, बरेली, कोरोना महामारी,covid-19,

BareillyLive. बरेली। कोरोना महामारी (covid-19) के दौर में अपनी बरेली में भी सिविल डिफेन्स के माध्यम से जरुरतमंदों के दर्द को अनुभूत कर समाजसेवियों एवं शिक्षकों ने उन्हें राशन पहुंचाया। खास बात ये कि आवश्यक सामग्री उपलब्धक कराते वक्त फोटो तो खिंचाये लेकिन न देने वाले और न लेने वाले का चेहरा ही स्पष्ट दिखाया।

सिविल डिफेन्स के बारादरी के सेक्टर वार्डेन जसवीर सिंह बताते हैं कि जरूरतमन्द परिवारों की सूची तैयार करते वक्त गरीबों की जरूरत का अहसास हुआ। कोरोना महामारी (covid-19) के दौर में हमारे आसपास अनेकों ऐसे परिवार है जिनको दो वक्त की रोटी बमुश्किल नसीब हो पा रही है। कोई मजबूर है तो कोई किसी मजदूर का परिवार। कोई कहीं दुकान पर नौकर रहा है तो किसी परिवार का मुखिया कहीं बाहर फंसा है।

ऐसे परिवारों की मदद की ललक मन में जागी तो साथी सेक्टर वार्डेन हितेश जी के साथ जरूरतमंद परिवार की बुनियादी जरूरतों की एक छोटी सी सूची बनायी। फिर अन्य मित्रों से चर्चा की, सभी साथ आये और लोगों की जरूरत पूरी करने के लिए कई हाथ उठ खड़े हुए।

इनमें उदित त्रिवेदी, अमनदीप कौर, बिलाल खान, अभिजीत सक्सेना, अंकित चौहान, मानवेन्द्र त्रिपाठी, एवं वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार एवं हिमांशु शर्मा का प्रमुख योगदान रहा।

2 comments
जसवीर सिंह

कोई मोबाइल नम्बर मिल सके तो दे ने का कष्ट करें, जिससे आपसे कभी भी आपसे संपर्क किया जा सकें।

error: Content is protected !!