Bareilly : रामपुर गार्डन एरिया न हॉटस्पॉट बनेगा और न ही सील होगा -DM

bareilly news

बरेली। फरीदपुर की कोरोना संक्रमित महिला के रामपुर गार्डन के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने का मामला सामने आया था लेकिन डीएम ने इस इलाके को सील करने या उसे हॉटस्पॉट घोषित करने से इंकार किया है। ऐसे में यहां आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

डीएम नितीश कुमार ने हॉस्पिटल को सील न करने के बारे में बताया कि अस्पताल को सैनिटाइज करने के साथ उसके स्टाफ को वहीं 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी अस्पताल में कोरोना संक्रमित का इलाज होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि उस इलाके को सील या हॉटस्पॉट बना दिया जाए। ऐसे तो कोरोना का इलाज करने वाले सभी हॉस्पिटल और उस एरिया को बंद करना होगा, जो संभव नहीं है। हालांकि मंगलवार देर शाम महिला की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। अब दूसरी फाइनल जांच होगी।

error: Content is protected !!