बरेली : टिड्डियों के हमले से निपटने को बनाया कंट्रोल रूम, जारी हुए हेल्पलाइन नम्बर-देखें

बरेली। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन के बीच शुरू हुए टिड्डी दल के संभावित आक्रमण से निपटने के लिए गुरुवार को जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया। किसानों की सहूलियत को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिये गये हैं। संभावित खतरे के मद्देनजर कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डी दल की पल-पल के मूवमेंट पर नजर रखेंगे।

जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया प्रदेश में सोनभद्र और झांसी में टिड्डियों के हमले के बाद बचाव के इंतजामों में तेजी लायी गयी है।
विकास भवन स्थित जिला कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय में कण्ट्रोल रूम यानि नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। नियंत्रण कक्ष में बैठा स्टाफ टिड्डियों के संभावित खतरे से निपटने के लिए आवश्यक उपाय करेगा।

टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए एडीएम प्रशासन ने भी पत्र जारी कर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने को कहा है। पत्र में टिड्डी दल के हमले से बचाव के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से करने को कहा गया है।

ये रहे हेल्पलाइन नम्बर

विभाग की ओर से किसानों के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0581-2425327 जारी किया गया है। इस नंबर पर किसान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक टिड्डियों के हमले की सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा 9312849249, 9368827248, 8765596452, 6397933212, 9758629515, इन नंबरों पर कॉल कर भी हमले की सूचना दी जा सकती है।

error: Content is protected !!