The Voice of Bareilly since 2010

आंवला : पीलिया नदी पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, किया श्रमदान

आंवला, पीलिया नदी पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री, Bareillylive आंवला,

Bareillylive. आंवला। आंवला क्षेत्र में प्राचीन पीलिया नदी के पुनरुद्धार के कार्य में श्रमदान के लिए प्रदेश के नगर विकास मंत्री महेश गुप्ता पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक धर्मपाल सिंह द्वारा जनसमर्थन व श्रमदान के द्वारा महाभारत कालीन पीलिया नदी को पुनर्जीवित करने का संकल्प सिद्ध किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में श्रमदान करने के लिए क्षेत्र जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी खुदाई स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ मिनट श्रमदान किया तथा धर्मपाल सिंह के प्रयास की सराहना की। कहा कि इस कार्य से क्षेत्र का जलस्तर बढ़ेगा साथ ही मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा। आसपास के किसानों को भी सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी।

नगर पालिका चेयरमैन संजीव सक्सेना ने बताया पीलिया नदी पर निरंतर आसपास के ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्र के लोग श्रमदान करने पहुंच रहे हैं। जिला महामंत्री रणवीर सिंह यादव के अनुसार रविवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के आने की संभावना है। बता दें कि खुदाई के पहले दिन से ही विधायक धर्मपाल सिंह क्षेत्र के गांव में रुक रहे हैं। वह दिन में नदी पर श्रमदान करते हैं तथा रात्रि में श्रीराम कथा कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण करते हैं।

शनिवार से वह जैन मंदिर रामनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां पर यशु गुप्ता, रामनिवास मौर्या, सीपी लोधी, श्रीपाल लोधी, यशवंत सिंह आदि लोग निरंतर श्रमदान कर रहे हैं।

शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुधीश पाण्डेय बरेली और आंवला के व्यापारियों के साथ पीलिया नदी पहुंचे और श्रमदान किया।

error: Content is protected !!