The Voice of Bareilly since 2010

Corona Virus बरेली : जिला अस्पताल में ट्रूनैट मशीन से कोविड-19 की जांच शुरू

बरेली जिला अस्पताल में ट्रूनैट मशीन से कोविड-19 की जांच शुरू, बरेली जिला अस्पताल , बरेली,bareilly news,

बरेली। जिला अस्पताल में कोरोना वायरस कोविड-19 की जांच के लिए ट्रूनैट मशीन लगा दी गयी है। बुधवार को मशीन से कोरोना की जांच शुरू कर दी गयी। पहले दिन अश्वनी शर्मा और मोहित पाठक ने जांच की।

टीबी वार्ड से एक महिला का सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है। डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि मशीन से जांच में जो सैंपल कोरोना पॉजिटिव आएगा, उसे आईवीआरआई भेजकर दोबारा जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!