The Voice of Bareilly since 2010

भमोरा : हिन्दूवादी संगठनों ने फूंका चीन का पुतला, वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि

फूंका चीन का पुतला, वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि,

BareillyLive. भमोरा। हिन्दू जागरण मंच, युवावहिनी और वीरांगना वाहिनी कार्यकर्ताओं ने देवचरा में बल्लिया चौराहे पर चीन का पुतला दहन किया। इन लोगों ने चीनी के साथ व्यापार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही गवलान घाटी में चीन द्वारा धोखे से भारतीय जवानों पर हमला करने को लेकर आक्रोश भी व्यक्त किया। यहां वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को मोमबत्ती जलाकर श्रदांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर हिन्दू जागरण मंच जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता, युवावहिनी जिला मंत्री दीपांश सक्सेना, वीरांगना वाहिनी जिला मंत्री सोनम सिंह, नगर अध्यक्ष रूपा, राजीव, विपिन, अजय गुप्ता, शिवम साहू, शोभित, ईशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!