The Voice of Bareilly since 2010

UP Board Result 2020: 27 जून को घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर कर सकते हैं चेक

लखनऊ। (UP Board Result 2020) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP/यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओँ के परिणाम (Result) 27 जून को एक साथ घोषित किए जाएंगे। नतीजों का घोषणा यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in के साथ ही upresults.nic.in पर भी की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी कुछ दिन पहले इस संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। दोनों कक्षाओं के नतीजों की घोषणा शनिवार, 27 जून 2020 को की जाएगी। अब जानकारी मिली है कि यूपी बोर्ड 27 जून को दोपहर 12.30 बजे तक कक्षा 10 व 12 के नतीजे जारी करेगा।

इस साल यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 56,11,072 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 10वीं के लिए 30,24,632  और 12वीं के लिए 25,86,440 विद्यार्थी थे। बोर्ड के अनुसार, 3 करोड़ से ज्यादा कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है।

error: Content is protected !!