The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यानाथ कैबिनेट में मंत्री मोती सिंह की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। लक्षण के आधार पर उनकी सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जांच की गई थी।स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण विकास मंत्री की पीसीआर से भी जांच कराई जाएगी।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी पक्की जांच के लिए नमूना भेजा गया है। टूनेट जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल मोती सिंह के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। फिलहाल मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। 

मोती सिंह 1996 में की टिकट पर पट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे।  भाजपा के टिकट पर वे 2002 में पुन: इसी क्षेत्र से विधायक बने। 2003 में वह प्रदेश की भाजपा सरकार में कृषि राज्यमंत्री रहे। 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर वे तीसरी बार पुन: विधायक बने।

error: Content is protected !!