The Voice of Bareilly since 2010

इस राज्य में अब नहीं बिकेगा कुत्तों का मांस, राज्य मंत्रिमंडल ने लगाई रोक

कोहिमा। नगालैंड में कैबिनेट ने कुत्तों की खरीद-फरोख्त और आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य के मुख्य सचिव तेमजेन तॉय ने शुक्रवार को कहा कि कुत्तों के बाजार के साथ-साथ उनके मांस (कच्चे और पके हुए) की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

कानूनी रूप से कुत्ते की हत्या और उसका मांस खाना अवैध है लेकिन अभी भी नगालैंड और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में कुत्ते का मांस खाया जाता है। स्थानीय लोग कुत्ते के मांस को उच्च पोषण युक्त और औषधीय गुणों से भरपूर मानते हैं।

error: Content is protected !!