The Voice of Bareilly since 2010

सावधान! स्मार्टफोन-Tab से खेलता है आपका बच्चा तो हो सकती हैं ये समस्याएं

फोटो साभार: बीबीसी

फोटो साभार: बीबीसी

टोरण्टो। अगर आपके बच्चे छोटे हैं और स्मार्टफोन और टैबलेट से खेलने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। दरअसल एक अध्ययन में आगाह किया गया है कि स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य उपकरणों पर अधिक समय व्यतीत करने से आपके बच्चे के वाक विकास में देरी हो सकती है।

आंखों में बढ़ रही सूखेपन की समस्या

शहर में वर्ष 2011 से 2015 के बीच किए गए इस अध्ययन में छह माह से दो वर्ष तक के 894 बच्चों को शामिल किया गया। बच्चों के माता-पिता के अनुसार 18 माह तक की जांच में करीब 20 प्रतिशत बच्चों ने औसतन 28 मिनट तक इन उपकरणों का इस्तेमाल किया।

टीवी देखने से बच्चों में मधुमेह का खतरा ज्यादा

भाषायी सीख में देरी से जुड़ी जांच में अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अभिभावकों ने बच्चों के उपकरण की इस्तेमाल की अवधि जितनी अधिक बताई, उनके बच्चों के वाक विकास में उतनी ही देरी पायी गयी। अनुसंधान में पाया गया है कि स्क्रीन टाइम में हर 30 मिनट की देरी पर वाक विकास में विलम्ब का खतरा 49 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

एजेन्सी
error: Content is protected !!