The Voice of Bareilly since 2010

दादा अमिताभ बच्चन के साथ फैंस से मिलीं आराध्या

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन हाल ही में अपने फैंस से मिले और साथ में थीं उनकी पोती आराध्या।दरअसल अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने बंगले जलसा के बाहर इंतजार कर रहे अपने फैंस से मिलते हैं।  फैंस से मिलने के बाद आराध्या को कैसा लगा और वो क्या बोलीं।अमिताभ बच्चन ने खुद ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि फैंस से मिलने के बाद आराध्या ने बताया कि वो थोड़ी डरी हुईं थी।


आराध्या की मम्मी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के साथ नजर आती हैं लेकिन हाल में आराध्या अपने दादा अमिताभ बच्चन के साथ नजर आईं।आराध्या को अपने दादा अमिताभ बच्चन के साथ देखकर उनके फैंस काफी खुश थे।

error: Content is protected !!