The Voice of Bareilly since 2010

ब्लू व्हेल गेम की एडमिन 17 साल की लड़की गिरफ्तार

ब्लू व्हेल गेम की एडमिननयी दिल्ली। ब्लू व्हेल गेम के जरिये 130 बच्चों को काल के गाल में पहुंचाने वाली इसकी एडमिन 17 साल की लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रूस की रहनेवाली है। रूसी पुलिस ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें उसके कमरे पर छापेमारी दिखाया गया है। बता दें कि ब्लू व्हेल गेम दुनियाभर में अब तक 130 बच्चों की जान ले चुका है।

लड़की पर आरोप है कि ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के पीछे उसी का हाथ है। लड़की यह खेल खेलने वाले बच्चों को धमकी देती थी कि अगर उसने ब्लू व्हेल टास्क पूरा नहीं किया, तो वह उसे और उसके परिवार का खून कर देगी।

ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो तनाव से जूझ रहे होते हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोचते हैं। लॉग-इन करने के बाद बच्चों को 50 दिनों का टास्क दिया जाता है, जिनमें खुद को नुकसान पहुंचाना और अकेले में डरावनी फिल्में देखना भी शामिल है। आरोपी लड़की मनोविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

error: Content is protected !!