The Voice of Bareilly since 2010

दिवाली उत्सव पर पूरा अयोध्या झूम रहा ,’पुष्पक विमान’ से पहुंचे भगवान राम-सीता, देखें झांकी दृश्य

अयोध्या दिवाली उत्सव : ‘श्री राम चन्द्र कृपाल भजमन..’ के साथ अयोध्या के राम कथा पार्क में राज्याभिषेक शुरू हो गया। पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से श्री राम व सीता के प्रतीक स्वरूप के पहुंचने पर भव्य आरती हुई। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सहित कई मंत्री, सांसद, सभी विधायक मौजूद हैं। बेहद दिव्य और राममय वातावरण के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया। पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा ने न्यास अध्यक्ष नृत्य गोपाल सहित संतो का स्वागत शाल देकर किया।

error: Content is protected !!