The Voice of Bareilly since 2010

मन्द बुद्धि बालक की नदी में डूबकर मौत, घर से खेलने निकला था

bareilly news

भमोरा (बरेली)। क्षेत्र के एक मंदबुद्धि बालक की नदी में डूबकर मौत हो गयी। वह बुधवार दोपहर घर से खेलने निकला था। गुरुवार को उसका शव नदी में उतराता मिला। बालक की मौत से घर में कोहराम मच गया। परिवार के आग्रह पर पुलिस ने शव बिना पोस्टमार्टम के शव को परिजन को सौंप दिया।

ग्राम सेधा निवासी सात वर्ष का अरविन्द बुधवार दोपहर 3 बजे घर से खेलने के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं लौटा तो घर वालों आस-पड़ोस में बहुत ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह अरिल नदी में दलिपुर पुल के पास एक बच्चे का शव उतराते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुॅची भमोरा पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो पता चला शव सेंधा निवासी दिवंगत रूपराम के 7 बर्ष के पुत्र अरविन्द है।

सूचना पर पहॅुची मां शान्ति देवी शव देखकर बिलख पड़ी। उसने बताया कि अरविन्द 5 भाई-बहिनो मे तीसरे नम्बर का पुत्र था। वह मन्दबुद्धि था। अरविन्द से बड़ी दो विवाहित बहनें हैं। दो छोटे भाई हैं। उसके पिता की चार बर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। शव का पीएम कराये बिना अन्तिम संस्कार कर दिया गया ।

error: Content is protected !!