भमोरा पुलिस ने 18 किलो डोडा के साथ दो युवाओं को पकड़ा

crime

भमोरा (बरेली)। भमोरा पुलिस ने 18 किलो डोडा के साथ दो तस्करो को पकड़ा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन डोडा तस्करों को देवचरा बाजार से गिरफ्तार किया।

सोमवार देर रात भमोरा पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि देवचरा बाजार सुनारो वाली गली में दो युवक बैगों में डोडा लेकर दिल्ली जा रहे हैं। इस पर भमोरा पुलिस के एसआई विनय कुमार व धर्मेन्द्र देशवाल मय हमराही देवचरा में बकरी बाजार में छापा मारा। इस पर वहां से दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दबोचा तो उनके पास से तीन बैग में 18 किलो डोडा मिला, एक बैग में कपड़े थे। इन युवाओं ने अपने नाम छोटू पुत्र ओमकार व हरीशचन्द्र कुन्दनलाल निवासी ग्राम भिटारा गौटिया थाना बिनावर बदायूं बताया।

एसओ भमोरा विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तस्कर इस डोडा को दिल्ली ले जाने की फिराक में थे। यह लोग वहां इसे ऊॅचे दामों में बेचते हैं। वहीं पकड़े गये छोटू ने बताया कि वह मुरादावाद जाने के लिए घर से निकला था। मेरे बैग में केवल कपडे़ थे। डोडा के बारे मे कोई जानकारी नहीं है। हरीशचन्द्र ने बताया कि मैं आपनी मौसी के घर आया हुआ था। मुझे पुलिस ने पकड लिया। मुझे डोडा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

error: Content is protected !!