The Voice of Bareilly since 2010

सिंचाई मंत्री ने किया रूद्राभिषेक, पालिकाध्यक्ष ने चढ़ायी कांवर

गौरीशंकर गुलड़ियाआंवला (बरेली)। इस सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। तो पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेना कांवर लाकर जलाभिषेक किया।

सिंचाई मंत्री सोमवार को प्रातः अपने पैतृक गांव गौरीशंकर गुलड़िया स्थित में ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर पहुंचे। यहां शिव पार्वती की युगल शिवलिंग का रूद्राभिषेक किया। उनके साथ उनकी पत्नी, पुत्र, डा. दुश्यंत सिंह , प्रशांत सिंह व यशवंत सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं रविवार की शाम कछला से कांवर में गंगाजल लेकर लौटे पालिकाध्यक्ष संजीव सक्सेन रात्रि विश्राम के बाद प्रातःकाल भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने रवाना हुए। उनके साथ भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामनिवास मौर्य अपने जत्थे के साथ थे। सभी गौरीशंकर गुलडिया पहुंचकर भगावन शिव का जलाभिषेक किया।

इस सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण प्राचीन गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर पर शिवभक्तों की भारी भीड़ रही। सैकड़ों कावंड़ियों ने कछला से जल लाकर अपने आराध्य का अभिषेक किया। इस दौरान रास्ते जाम हो गये थे। काफी दूर तक भक्तों को जाम का सामना करना पड़ा।

 

error: Content is protected !!