The Voice of Bareilly since 2010

श्रीगणेश पूजन के साथ प्रारंभ हुई बमनपुरी की फाल्गुनी रामलीला

bamanpuri ramleela startedबरेली, 17 मार्च। बड़ी बमनपुरी में फाल्गुन मास में होने वाली रामलीला का शुभारम्भ गुरुवार को श्रीगणेश पूजन के साथ हो गया। इस अवसर पर श्रीराम लीला सभा बड़ी ब्रहमपुरी द्वारा देव पताका की स्थापना के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई। लीला के पहले दिन भगवान श्रीगणेश का आह्वान एवं पूजन वेद मंत्रों के साथ पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। पुजारियों में अरविंद शर्मा, अंकुर शर्मा, आशु शर्मा, हिमांशु अवस्थी शामिल रहे।

शोभायात्रा ब्रहमपुरी से मलूकपुर चैराहा, सौदागरान आला हजरत, कूंचा सीता राम कंूंचा, बड़ा बाजार, गढै़या होते हुये ब्रहमपुरी लीला स्थल पर पूर्ण हुई। जगह जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रिया ऐरन ने भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान के स्वरूप कलाकारों का विधिवत् टीकाकर माल्यार्पण कर आरती उतारी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों की प्रासंगिकता आज भी जीवंत है। इसका अनुकरण कर समाज सुधर सकता है।

लीला का मंचन न्यू बजरंग विजय आदर्श रामलीला मंडल अयोध्या, फैजाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण शर्मा, अविनाश शंखधार, अमित अरोरा, इंद्रदेव त्रिवेदी, सचिन मेहरा, मनोज रस्तोगी, महेश पंडित, धीरज दीक्षित, अखिलेश अग्रवाल, सावित्री शर्मा आदि का सहयोग रहा।

error: Content is protected !!