नवाबगंज : व्यापारियों ने बिना मास्क घूमने वालों को बांटे निःशुल्क मास्क

व्यापारियों ने बांटे निःशुल्क मास्क, traders free distributed mask,

बरेली। कोरोना महामारी के चलते नवाबगंज में उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बिना मास्क के घूमने वालों को निःशुल्क मास्क वितरण किये। साथ ही बिना मास्क के घूमने वाले लोगों से बेवजह घरों से न निकलने की अपील की। उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग पांच सौ लोगों को मास्क बांटे गये। बताया कि मास्क वितरण का कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा।

मास्क वितरण के दौरान प्रांतीय संगठन मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष राजू रस्तोगी, महामंत्री कामेश पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष दीपक सूरी, मोहित मिश्रा, कुनेश रस्तोगी प्रभाकर संजीव श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!