The Voice of Bareilly since 2010

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई, पेट्रोल-डीजल 2 रुपये प्रति लीटर महंगे

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट (बहीखाते) में पेट्रोल-डीजल और सोना-चांदी के महंगे होने की पटकथा लिख दी गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया कि पेट्रोल-डीजल 2 रुपये प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। इन पर एक्साइज ड्यूटी 1 रुपये प्रति लीटर और 1 रुपया प्रति लीटर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस लगाया गया है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से जरूरत की सारी चीजों महंगी हो सकती हैं क्योंकि परिवहन खर्च बढ़ जाएगा। सोना-चांदी पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। पहले सोना व अन्य बहुमूल्य धातुओं पर 10 प्रतिशत  कस्टम ड्यूटी लगती थी जिसे बढ़ाकर 12.5 फीसदी कर दिया गया है। इससे ये भी महंगी हो जाएंगी।

गौरतलब है कि 5 जुलाई को देश के प्रमुख नगरों में 24 कैरट सोने का रेट 34300 प्रति 10 ग्राम है, अब एक्साइज ड्यूटी बढ़ने यह करीब 700 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो जाएगा। 

error: Content is protected !!