The Voice of Bareilly since 2010

सोते वक्त महिला के मुंह में घुसा 4 फुट लंबा सांप, जानिये फिर क्या हुआ

मॉस्को। रूस में वास्तविकता के कल्पना से भी परे होने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक ऐसी घटना जिसकी किसी ने शायद ही कभी कल्पना की होगी। लेकिन, कहते हैं न कि असली जिंदगी हमारी कल्पनाओं से भी ज्यादा हैरतअंगेज है। मामला दागिस्तान का है जहां एक महिला के मुंह में उस समय करीब 4 फीट सांप घुस गया जब वह अपने घर की परिसर में सो रही थी। महिला को परेशानी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक ट्यूब के जरिये उसके मुंह से सांप निकाला।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें डॉक्टर सांप निकालते नजर आ रहे हैं। महिला के गले में एक ट्यूब डाली गई और उसकी सहायता से खींचकर सांप को बाहर निकाला गया। इस दौरान डॉक्टर भी डर गए थे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

खबर के अनुसार रूस के दागिस्तान की रहने वाली यह महिला अपने घर के बगीचे में सो रही थी। सोते समय उसका मुंह खुला हुआ था। इस दौरान एक चार फीट लंबा सांप उसके मुंह के रास्ते उसके शरीर के अंदर चला गया। बताया जा रहा है कि जब तक महिला कुछ करती, सांप गर्दन के अंदर जा चुका था। महिला को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में महिला को बेहोश करने के बाद डॉक्टरों ने उसके गले में एक ट्यूब डाला और उसी ट्यूब से सांप के एक हिस्से को पकड़कर धीरे-धीरे उसे बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां मौजूद मेडिकल स्टाफ भी सांप की लंबाई को देखकर डर गए। उन्होंने एक टब में सांप को रख दिया। यह सांप जिंदा था या मर गया इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। महिला भी सांप को देखकर आश्चर्यचकित रह गई। जब सांप को निकाला गया तो वह डरकर कुछ कदम पीछे हट गई।

error: Content is protected !!