The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- हरूनगला में चली नगर निगम की जेसीबी, करोड़ों की जमीन-दुकानों को कब्जे में लिया

बरेली। नगर निगम ने शुक्रवार को हरूनगला में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अवैध कब्जे हटाने गई टीम ने पूरी सख्ती बरतते हुए 500 वर्ग गज जमीन को अतिक्रमण हटाकर कब्जा मुक्त कराया और दो दुकानें सील कर दीं। इस पूरी संपत्ति की कीमत तकरीबन 10  करोड़ रुपये आंकी गई है।

टीम में नगर निगम के जयपाल पटेल, हरीश भारती हसन आदि तथा प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल (रिटायर्ड) सुधीर भोला, सूबेदार अमर सिंह, सुखदेव सिंह आदि थे।

error: Content is protected !!