The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पुण्यतिथि पर प्रेमचंद को किया याद, बताया जमीन से जुड़ा महान साहित्यकार

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में उपन्यास सम्राट प्रेमचंद की 84वीं पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय परिसर में हुआ।

इस अवसर पर कवि इन्द्रॉदेव त्रिवेदी ने कहा कि प्रेमचंद के उपन्यास और कहानियाँ आज भी प्रासंगिक हैं। वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने कहा कि प्रेमचंद जमीन से जुड़े हुए साहित्यकार थे। डॉ. सुरेश रस्तोगी ने उनके साहित्य के विभिन्न पक्षों का जिक्र करते हुए कहा कि उन जैसा साहित्यकार न हुआ है और न होगा।

कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्य भूषण डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने प्रेमचंद को महान साहित्यकार बताया। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

error: Content is protected !!