The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ चेतना मंच का प्रतिभा सम्मान एवं गरबा कार्यक्रम 5 नवंबर को

बरेली कायस्थ चेतना मंच आगामी 05 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं गरबा कार्यक्रम आयोजित करेगा। संजय सक्सेना की अध्यक्षता में उपजा प्रेस क्लब में हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। संरक्षक डॉ. पवन सक्सेना ने मंच के कार्यक्रमों में तेजी लाने को कहा।

मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना ने बताया 05 नवंबर 2020 को उपजा प्रेस क्लब में सायं 04 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। उसके बाद सायं 07:30 बजे उपजा प्रेस क्लब में ही करवा पे गरबा कार्यक्रम भी होगा। 08 नवंबर को सायं 06 बजे से गुद्दड़ बाग़ स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजन और आरती की जाएगी। 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के सामने चित्रगुप्त पूजन होगा। महासचिव अमित सक्सेना बिंदु, महानगर महिला अध्यक्ष मीरा मोहन और उपाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।

बैठक में श्मशान भूमि को शव सुरक्षित रखने वाला एक फ्रिज़ देने का भी प्रस्ताव पारित किया गया। फ्रिज़ के लिए सहयोग राशि कोई भी पदाधिकारी दे सकता है ।

बैठक में महानगर अध्यक्ष वीके सक्सेना, महिला महासचिव रचना सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सुधीर मोहन, अविनाश सक्सेना, अशोक सक्सेना, राजीव सक्सेना, चित्रा जौहरी, पल्लवी सक्सेना, पूजा आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!