The Voice of Bareilly since 2010

रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी, चार लोग हिरासत में

लखनऊ। रोहिंग्या और टेरर फंडिंग मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार को खलीलाबाद समेत कई जिलों में छापेमारी की। उत्तर प्रदेश एटीएस की एक टीम महाराष्ट्र में भी छापेमारी कर रही है। छापेमारी से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी एटीएस की ओर से अभी तक साझा नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, फर्जी पासपोर्ट मामले में ख़लीलाबाद के मोतीनगर और मोहिउद्दीनपुर से अब्दुल मन्नान और दिनेश गुप्ता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले यूपी एटीएस ने गोरखपुर में गोलघर के स्थित बलदेव प्लाजा में नईम एंड संस पर छापा मारा था। इस दौरान एटीएस ने दुकान मालिक से पूछताछ की थी। वर्ष 2018 में भी एटीएस यहां छापा मार चुकी है। हालांकि, बुधवार को गोरखपुर में छापेमारी की गई है या नहीं, इसे लेकर यूपी एटीएस की ओर से अभी बयान नहीं आया है।

एटीएस ने 2018 में नईम एंड संस पर छापा मारा था। इस दौरान देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में नईम के दो बेटों नसीम अहमद और नईम अरशद को हिरासत में लिया गया था। इस दौरान 50 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। पहले सभी लोग इसे आयकर या सेल्स टैक्स का छापा समझ रहे थे लेकिन बाद में एटीएस के छापेमारी की पुष्टि हुई थी।

error: Content is protected !!