The Voice of Bareilly since 2010

संसद का सत्र 29 जनवरी से होगा शुरू, एक फरवरी को पेश होगा बजट

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र का आयोजन दो चरण में किया जाएगा। पहले चरण में संसद की कार्यवाही 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी। दूसरे चरण में संसद की कार्यवाही आठ मार्च से आठ अप्रैल के बीच चलेगी। 17वीं लोकसभा के पांचवें सत्र में 35 बैठकें होंगी। 

error: Content is protected !!