नई दिल्ली। भारतीय “उड़न परी” हिमा दास का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दमदार प्रदर्शन लगातार जारी है। हिमा ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में 15 दिन के अंदर चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया है। चेक गणराज्य में चल रही टबोर एथलेटिक्स मीट में उन्होंने यह स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास 23.25 सेकेंड में यह दौड़ पूरी कर पहले स्थान पर रहीं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
19 साल की हिमा दास ने इसी महीने अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। हिमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।








