UP Board Exam 2021- यूपी बोर्ड के प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें घोषित

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की प्रायोगिक परीक्षाएं तीन फरवरी से शुरू होंगी। इनका दूसरा चरण 13 फरवरी से शुरू होगा।

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने गुरुवार को इसका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया जिसे संबंधित विद्यालयों से प्राप्त किया जा सकता है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेज कर परीक्षा की तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षाएं मार्च व अप्रैल में कराने का संकेत पहले ही एकेडमिक कैलेंडर में दे चुका है।

error: Content is protected !!