उत्तर प्रदेश : धमाके के साथ भर-भराकर गिरे 2 मकान, 4 बच्‍चों समेत 8 लोगों की मौत

गोंडा। उत्‍तर प्रदेश के गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी के ठठेरपुरवा में सिलेंडर में हुए धमाके से दो मकान भर-भराकर गिर गए।  मलबे के नीचे दबकर 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 7  लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि फटने की वजह से यह हादसा हुआ। मरने वालों में 4 बच्‍चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे पर दु:ख व्‍यक्‍त करते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है। 

घटनाक्रम के अनुसार, बुधवार की देर रात मनिहारी के एक घर में जबरस्‍त विस्फोट से पूरा घर भराभरा कर ढह गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि बगल का घर भी ढह गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हुए हैं।

डायल 112 पर मिली सूचना पर मौके पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने तीन जेसीबी के सहयोग से रेस्क्यू करते हुए सभी शवों और घायलों को घर के मलबे से बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रथामिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । गोंडा के एसपी संतोष कुमार मिश्र और आईजी डा.राकेश सिंह रात में ही मौके पर पहुंचे।

पुलिस के मुताबिक प्रथमदृष्टया यही लग रहा कि सिलेंडर के फटने से मकान गिरे हे। वैसे कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि नुरूल हसन (जिनके यहां विस्‍फोट हुआ) आतिशबाजी का काम भी करते थे। मामले की जांच के लिए गुरुवार सुबह फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।

परिवारीजनों के मुताबिक खाना बनाते समय सिलिंडर विस्फोट होने से घटना हुई है जबकि दूसरी छत पर सन का गोला बरामद हुआ है।

मरने वाले लोग

निसार अहमद पुत्र नुरूल हसन 35 वर्ष
शमशाद पुत्र नुरूल हसन 28 वर्ष
शायकुन निशा पत्नी निसार अहमद 35 वर्ष
सबीना बानो पुत्री नुरूल हसन 32 वर्ष
मो शोएब पुत्र आरिफ शेख 2 वर्ष
मेराज पुत्र इरशाद 2 वर्ष
नूरी शबा पुत्री निसार अहमद 12 वर्ष
शहबाज पुत्र निसार 14 वर्ष 

घायलों व्यक्ति

नूरूल हसन पुत्र नसीहत दीन 65 वर्ष
इरशाद अहमद पुत्र नुरूल हसन 40 वर्ष
निजान पुत्र आरिफ शेख पुत्र आरिफ शेख 12 वर्ष
रेहान अहमद पुत्र आरिफ शेख 10 वर्ष
अलीसा पत्नी इरशाद अहमद
मोहम्मद जैद पुत्र निसार 8 वर्ष
गुलनाज बानो पत्नी फकीर मोहम्मद 22 वर्ष

error: Content is protected !!