The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान

बरेली। अंतरराष्ट्रीय पितृ दिवस के अवसर पर मानव सेवा क्लब द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को फल एवं मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इससे पहले सभी पितृतुल्य वृद्धजनों को हार पहना कर सम्मानित किया गया। भाव-विभोर होकर वृद्धों की आंखें छलक आईं।

क्लब के सदस्य ओरिएण्टल इंश्योरेंस कंपनी के डिवीजनल मैनेजर राज कुमार सक्सेना ने कहा कि मानव सेवा करना ही सच्ची सेवा है। इससे जो आत्मसंतुष्टि मिलती, वैसी किसी और कार्य से नहीं मिलती है।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव अभय सिंह भटनागर, निर्भय सक्सेना, रश्मि उपाध्याय, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!