The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- आज सायं शुरू होगा गणेश महोत्सव, रविवार को प्रतिमा विसर्जन

बरेली। गणेश महोत्सव आयोजन प्रबन्ध समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर वीर छत्रपति शिवाजी चौक (शील चौराहा), राजेन्द्र नगर पर आज 10 सितम्बर से तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन सायंकाल 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

एक होटल में प्रेसवार्ता के दौरान आयोजकों ने यह जानकारी दी। पहले दिन कलश और मूर्ति स्थापना, युवा वर्ग द्वारा लडङू यात्रा, स्थानीय भजन गायक राजेन्द्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या होगी। इसके अलावा 30 विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुप प्रस्तुति देंगे। पहले दिन मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार होंगे।

दूसरे दिन शनिवार को सायं 7:00 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों  कीप्रस्तुति के उपरान्त प्रख्यात भजन गायिका खुशबू राधा (वृन्दावन) की भजन संध्या, तत्पश्चात महा आरती व प्रसाद वितरण होगा। इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सन्तोष गंगवार होंगे।

तीसरे दिन रविवार को गणपति जी की मूर्ति के विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्कूली छात्र बैण्ड-बाजा की प्रस्तुति देंगे। यात्रा में झांकियां भी शामिल होंगी तथा महिला ग्रुप भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेगा। भगवान गणपति की प्रतिमा का रामगंगा में विसर्जन (गड्ढा खोदकर उसके अंदर) किया जाएगा। इस दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर डॉ उमेश गौतम होंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के संरक्षक पंकज साहनी, सतीश कातिब, सयोजक व अध्यक्ष अभय भटनागर सह सयोजक मोहित अरोरा, गिरीश आसनानी, सजीव साहनी, आकाश, वंश, गर्वित, लक्ष्य श्रीमन आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!