The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- एक गूंज के नए सदस्यों का भव्य स्वागत

बरेली। सामाजिक संस्था एक गूंज के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने नवनियुक्त सदस्यों का बुधवार को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संस्था लगातार 2 वर्ष से समाजसेवा का कार्य कर रही है। इसका प्रत्येक सदस्य निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। कपड़ा वितरण अभियान, राशन वितरण, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और जन जागरूकता के अभियान निरंतर चल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शीघ्र स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले सदस्यों का संस्था द्वारा सम्मानित किया जाए। संस्था की प्रदेश सचिव अर्चना सिंह ने कहा कि संस्था निरंतर समाजसेवा का कार्य कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता ने कहा संस्था द्वारा जनहित में जो कार्य किए जा रहे हैं और आगे की जो रूपरेखा है, उससे संस्था निरंतर आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव अर्चना सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश गुप्ता, उपाध्यक्ष गीता दोहरे, विनय कुमार सिंह राठौर, मोहनी बर्मा, आरती गुप्ता, कुमारी अंजू , पारस सिंह ,आकांक्षा, राजन कुमार  मेघा वर्मा, हरिओम मौर्य, आलोक सिंह सभी टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!