The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल समेत पांच ने मंत्रिपरिषद विस्तार से पहले दिया इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बुधवार को प्रस्तावित पहले मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पूर्व मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल के अलावा चेतन चौहान, मुकुट बिहारी वर्मा, स्वाति सिंह और अनुपमा जायसवाल ने भी इस्तीफा दे दिया है।

बरेली के कैंट विधानसभा क्षेत्र से बीते 25 वर्ष से लगातार विधायक 76 वर्षीय राजेश अग्रवाल ने उम्र सीमा को आधार बताते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती उम्र के चलते वह इस्तीफा दे रहे हैं जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज दिया है।

राजेश अग्रवाल 2017 के विधानसभा चुनाव में बरेली कैंट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र रहे राजेश अग्रवाल का जन्म 18 सितंबर 1943 को हुआ था। वे पेशे से व्यापारी हैं। 2004 से 2007 तक वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रहे। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं।

error: Content is protected !!