The Voice of Bareilly since 2010

चैत्र नवरात्रि पर लोक कल्याण की कामना के साथ हवन-यज्ञ

बरेली : चैत्र नवरात्रि पर लोक कल्याण की कामना के साथ आर्य समाज के विधानानुसार यज्ञ का आयोजन किया गया। नवाबगंज के  ग्राम त्यार जागीर के प्रधान छेदालाल पाल के यहां आयोजित इस धर्मानुष्ठान में आचार्य विजय देव शर्मा ने अपने ओजस्वी वाणी से वेद मंत्रों का पाठ किया एवं प्रवचन के माध्यम से लोक कल्याण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नबावगंज विधायक डॉ एमपी आर्य ने सहभागिता निभाते हुए कहा हमारे देश की मूल संस्कृति वेदों से ही सृजित हुई है। यज्ञ के माध्यम से प्रकृति को पावन करने का कार्य किया जा सकता है और मानव जीवन सुदृढ़ कर लोक कल्याण के लिए सार्थक किया जा सकता है। इस तरीके के आयोजन क्षेत्र में होते रहेंगे जिससे समाज में सकारात्मकता का भाव बढ़े।

जिलाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शैलेंद्र विक्रम ने बताया चुनाव के दौरान जिन क्षेत्रों में भ्रमण किया तो लोगों ने जब पूछा कि आप कब आएंगे  तो उन्होंने ने कहा जब आपके यहां यज्ञ का आयोजन होगा तब हम आपके अवश्य आएंगे। इसी क्रम में आज आगमन हुआ है। उन्होंने कहा जीवनशैली के सुधार के लिए अनुशासन में रहकर दैनिक यज्ञ की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज समाज में प्रदूषण का बोलबाला है। यज्ञ के माध्यम से आचार-विचार एवं पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है।

इस कार्यक्रम में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख आशुतोष कुमार गंगवार, गेला टांडा के पूर्व प्रधान नरेंद्र राठौर, अमर सिंह राठौर, नत्थू लाल आर्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारीगण व सैकड़ों ग्रामवासी शामिल हुए।

error: Content is protected !!