The Voice of Bareilly since 2010

बरेली के नए एसएसपी बने सत्यार्थ अनिरुद्ध, रोहित सिंह सजवाण का मेरठ तबादला

बरेली के नए एसएसपी बने सत्यार्थ अनिरुद्ध, रोहित सिंह सजवाण का मेरठ तबादला, New SSPof Bareilly, IPS Transfered from bareilly,

BareillyLive. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण का बरेली से मेरठ तबादला शासन स्तर पर शनिवार रात कर दिया गया। रोहित सिंह सजवाण बरेली में 15 सितंबर 2020 को तैनात हुए थे। उनकी जगह बरेली में आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध को एसएसपी बरेली बनाया गया है। वह अभी तक एसआईटी लाखनऊ में एसपी पद पर तैनात थे। उन्हें प्रमोट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

IPS अनिरुद्ध पंकज काफी तेज तर्रार आईपीएस माने जाते हैं। बता दें कि 69 हजार शिक्षक भर्ती का प्रयागराज में आईपीएस सत्यार्थ अनुरुद्ध पंकज ने ही भंडाफोड किया था। वह 2010 बैच के आईपीएस हैं और मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। वह इससे पहले प्रयागराज, मथुरा में बतौर एसएसपी सेवा सेवा दे चुके है। इसी के साथ ही वह काफी लंबे समय तक एसटीएफ लखनऊ में भी तैनात रहे हैँ। अभी तक कप्तान रहे रोहित सिंह सजवाण ने बरेली में 15 सितंबर 2020 को चार्ज संभाला था। यहां उनका दूसरा कार्यकाल था।

error: Content is protected !!